रायपुर, 24 जून (आरएनएस)। अवैध शराब बिक्री और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना टिकरापारा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध शराब के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 35 पौवा देशी मदिरा (6.300 लीटर) जब्त की है, जिसकी कीमत करीब 3500 रुपये बताई गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग और अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान 24 जून 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि भाठापारा देवपुरी निवासी अजय जांगड़े अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है।
सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने के बाद थाना प्रभारी टिकरापारा निरीक्षक राजेश कुमार मरई के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर मौके पर रवाना किया गया। पुलिस टीम ने भाठापारा देवपुरी में घेराबंदी कर आरोपी के ठिकाने पर दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान आरोपी अजय जांगड़े (33 वर्ष), पिता कल्याण सिंह जांगड़े, निवासी भाठापारा देवपुरी, थाना टिकरापारा, जिला रायपुर को अवैध शराब के साथ पकड़ा गया। उसके कब्जे से 35 पौवा शोले देशी मदिरा (कुल 6.300 लीटर) बरामद की गई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 570/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी एक्ट में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
इस कार्रवाई में पुलिस उपायुक्त वेस्ट जोन संदीप पटेल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त वेस्ट जोन राहुल देव शर्मा, सहायक पुलिस आयुक्त न्यू राजेंद्र नगर नवनीत पाटित के निर्देशन एवं थाना टिकरापारा पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

