० आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजे गए, एक अन्य आरोपी फरार
बिलासपुर, 24 जून (आरएनएस)। थाना सकरी पुलिस ने शराब पीने के लिए पैसे मांगने, गाली-गलौज कर मारपीट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।
पुलिस के अनुसार प्रार्थी विनोद कुमार सूर्यवंशी पिता स्व. विश्राम सूर्यवंशी उम्र 32 वर्ष निवासी लाखासार थाना सकरी ने 23 जून 2026 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि वह अपनी मोटरसाइकिल से गांव से बहतराई जा रहा था। इसी दौरान भगेला साहू के घर के पास मेन रोड में लाखासार निवासी विमल यादव, रामेश्वर कोल और यशवंत ध्रुव ने उसे रोक लिया और शराब पीने के लिए पैसों की मांग करने लगे।
पैसे देने से मना करने पर आरोपियों ने प्रार्थी के साथ अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और मारपीट की। शिकायत पर थाना सकरी में अपराध क्रमांक 600/2026 के तहत धारा 296, 351(3), 119(1), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सकरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी विमल यादव उर्फ बडकू (20 वर्ष), निवासी लाखासार आवासपारा थाना सकरी और रामेश्वर कोल उर्फ गुड्डू (22 वर्ष), निवासी लाखासार आवासपारा थाना सकरी को गिरफ्तार किया।
दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। प्रकरण का तीसरा आरोपी यशवंत ध्रुव फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
इस कार्रवाई में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना सकरी पुलिस की अहम भूमिका रही।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

