० बागबाहरा में 12.600 लीटर देसी शराब सहित दो आरोपी गिरफ्तार, बाइक जब्त
महासमुंद, 24 जून (आरएनएस)। अवैध शराब निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत महासमुंद पुलिस ने बागबाहरा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12.600 लीटर देसी प्लेन शराब और शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है।
पुलिस के अनुसार थाना बागबाहरा क्षेत्र के ग्राम हरनादादर शंकरपारा में मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध रूप से शराब बिक्री एवं परिवहन कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कार्रवाई की।
मौके पर रामबली गुप्ता पिता सूर्यदेव गुप्ता उम्र 47 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 12 बागबाहरा और सुरेश दास पिता शत्रुघन दास उम्र 19 वर्ष, निवासी शंकरपारा ग्राम हरनादादर थाना बागबाहरा को पकड़ा गया। आरोपियों के पास से 70 पाउच देसी प्लेन शराब कुल 12.600 लीटर, जिसकी कीमत करीब 5600 रुपये है, बरामद की गई।
इसके अलावा शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 06 सीएच 8568 कीमत करीब 30 हजार रुपये भी जब्त की गई। कुल जप्त संपत्ति की कीमत लगभग 35,600 रुपये बताई गई है।
मामले में थाना बागबाहरा में अपराध क्रमांक 118/26 के तहत धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
महासमुंद पुलिस द्वारा बताया गया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान के तहत अब तक कुल 698 प्रकरणों में 789 व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा चुकी है। अभियान के दौरान अब तक 9308.955 लीटर शराब, जिसकी कीमत करीब 25 लाख 39 हजार 149 रुपये है, जब्त की गई है।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

