० 95 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ दो महिला सहित तीन तस्कर गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा, 24 जून (आरएनएस)। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जांजगीर-चांपा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना चांपा क्षेत्र के ग्राम सिवनी में छापेमार कार्रवाई कर 95 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है। मामले में दो महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई। मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सिवनी में बड़े पैमाने पर कच्ची महुआ शराब का भंडारण कर बिक्री की जा रही है।
सूचना पर ष्टस्क्क जांजगीर योगिताबाली खापर्डे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम सिवनी के भाटापारा और सारथी मोहल्ला में एक साथ दबिश दी। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के घरों से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी नारायण धीवर (55 वर्ष), निवासी भाटापारा सिवनी के कब्जे से 45 लीटर, महिला आरोपी भूलीन बाई बरेठ (50 वर्ष), निवासी सारथी मोहल्ला सिवनी के कब्जे से 20 लीटर तथा महिला आरोपी सरोज बाई बरेठ (56 वर्ष), निवासी सारथी मोहल्ला सिवनी के कब्जे से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की।
तीनों आरोपियों के कब्जे से कुल 95 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 19 हजार रुपये है, बरामद की गई।
मामले में आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में थाना चांपा पुलिस टीम के निरीक्षक अशोक वैष्णव सहित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

