० 7 जुआरी गिरफ्तार, 14,700 रुपये नगद और 52 पत्ती ताश जब्त
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 24 जून (आरएनएस)। जिले में अवैध जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिटी कोतवाली सारंगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 14,700 रुपये नगद एवं 52 पत्ती ताश जब्त की है।
पुलिस के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी कोतवाली प्रमोद यादव के नेतृत्व में अवैध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी। इसी दौरान 23 जून 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि रानीसागर स्थित सुरेश सैलून के पास कुछ लोग ताश पत्ती से रुपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।
सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर जुआ खेल रहे आरोपियों को पकड़ा। आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से कुल 14,700 रुपये नगद और 52 पत्ती ताश बरामद की गई।
गिरफ्तार आरोपियों में
1. अभिषेक सिंह पिता स्व. किशोर सिंह, निवासी रानीसागर सारंगढ़
2. सुशील दास मानिकपुरी पिता मंगतू दास, निवासी खैरहा वार्ड क्रमांक 10 सारंगढ़
3. सुरेश पटेल पिता स्व. रामप्रसाद, निवासी रानीसागर सारंगढ़
4. सुजीत साहू पिता महेश राम साहू, निवासी रानीसागर सारंगढ़
5. कैलाश पटेल पिता स्व. रामप्रसाद पटेल, निवासी सारंगढ़
6. अमन वारे पिता लखन लाल, निवासी रानीसागर सारंगढ़
7. वस्तु पटेल पिता स्व. रामप्रसाद, निवासी रानीसागर सारंगढ़ शामिल हैं।
सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की गई।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रमोद यादव, सउनि अंजान सिंह, संजय भारद्वाज एवं योगेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

