राजनांदगांव, 24 जून (आरएनएस)। जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चिखली पुलिस ने अशांति फैलाने वाले तीन बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में की गई।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग होने एवं अप्रिय घटना घटित होने की आशंका को देखते हुए चिखली पुलिस ने तीन आरोपियों के विरुद्ध पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज कर धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान संदीप पटेल (30 वर्ष), निवासी मोतीपुर वार्ड क्रमांक 03, छबिलाल निर्मलकर (26 वर्ष), निवासी मोतीपुर वार्ड क्रमांक 08, काई तालाब के पास, तथा शुभम यादव (27 वर्ष), निवासी चिखली रमन बाजार को हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय राजनांदगांव में प्रस्तुत किया गया।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, महिला प्रधान आरक्षक वंदना पटले, आरक्षक चन्द्रकपूर आयाम, सुनील बैरागी, आदित्य सोलंकी सहित चौकी चिखली के समस्त स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने टीम के सराहनीय योगदान की प्रशंसा की है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

