बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म वेलकम टू द जंगल ने एडवांस बुकिंग में बंपर कमाई कर ली है. फिल्म ने रिलीज से पहले ही एक करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
वेलकम टू द जंगल का पेड प्रीव्यू 25 जून की शाम में हो रहा है. पेड प्रीव्यू और ओपनिंग डे दोनों की बुकिंग को मिलाकर फिल्म ने एक करोड़ कमा लिए हैं.
ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने बताया है, 24 जून की सुबह तक फिल्म ने एक करोड़ कमा लिए हैं. ये बुकिंग पेड प्रीव्यू और इसके ओपनिंग डे दोनों के ही हैं. रमेश बाला ने ये दावा किया है.
आपको बता दें कि इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ रवीना टंडन, सुनील शेट्टी, जैकलीन फर्नांडिस, दिशा पाटनी, अरशद वारसी, तुषार कपूर, परेश रावल, राजपाल यादव, जॉनी लीवर सहित करीब 30 बॉलीवुड स्टार्स नजर आने वाले हैं. ट्रेलर रिलीज के बाद से ही फिल्म को लेकर पॉजिटिव माहौल है. फिल्म के गाने भी पंसद किए जा रहे हैं.
अहमद खान ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है.
26 जून को इस फिल्म को सोलो रिलीज मिली है. ऐसा प्रीडिक्शन है कि इस फिल्म को रिकॉर्ड ओपनिंग मिलने वाली है.
थियेटर में फिलहाल शाहिद कपूर, कृति सैनन और रश्मिका की फिलम कॉकटेल 2 चल रही है. ये फिल्म बंपर कमाई भी कर रही है. इसने पांच दिनों में 106 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. ऐसे में वेलकम टू द जंगल के रिलीज से इस फिल्म को नुकसान हो सकता है.
इसके अलावा दिलजीत दोसांझ की मैं वापस आउंगा फिल्म भी ठीकठाक कलेक्शन कर कर रही है.
अगर वेलकम टू द जंगल फिल्म अच्छी चली तो इन फिल्मों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है.
सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म में करीब 18 कट्स लगाए हैं. फिल्म से दिशा पाटनी और जैकलीन के कुछ सेंसुअल सीन्स को भी हटा दिया गया है. कुछ विवादित शब्द भी हटाए गए हैं.
सेंसर बोर्ड से फिल्म को यूए16+ सर्टिफिकेट मिला है और सारे बदलाव के बाद फिल्म का रनटाइम 164.50 मिनट (यानी 2 घंटे, 44 मिनट और 50 सेकंड) का है.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

