भिलाई, 25 जून (आरएनएस)। भिलाई के कैंप-2 क्षेत्र में आपसी विवाद के दौरान चाकूबाजी की घटना सामने आई है। तीन लोगों ने मिलकर एक युवक पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपियों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में घायल युवक को तत्काल पुलिस की मदद से उपचार के लिए सुपेला अस्पताल पहुंचाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घायल युवक भी नशे की हालत में था। अस्पताल पहुंचने के बाद वह अपनी मां को बुलाने की जिद पर अड़ा रहा, जिससे कुछ समय तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। घटना की सूचना मिलते ही छावनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस घायल युवक का बयान दर्ज करने के साथ-साथ हमले में शामिल तीनों आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। घटना के पीछे आपसी रंजिश और विवाद के कारणों की भी जांच की जा रही है।
बंछोर
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

