रायपुर,26 जून (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले के कसडोल क्षेत्र के खर्वे गांव में हुई 8 संदिग्ध मौतों का मामला अब राजनीतिक रंग लेने लगा है। पुलिस द्वारा गांव के ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किए जाने के बावजूद ग्रामीणों के बीच तंत्रविद्या की आशंका बनी हुई है। इसी बीच कांग्रेस विधायक संदीप साहू ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए राज्य के गृहमंत्री विजय शर्मा से CBI या विशेष जांच दल (SIT) से जांच कराने की मांग की है।
विधायक संदीप साहू ने कहा कि फरवरी से 14 मई के बीच हुई 8 मौतों की सच्चाई सामने लाने के लिए उच्चस्तरीय जांच आवश्यक है। उनका कहना है कि स्थानीय लोग लगातार तंत्रविद्या की आशंका जता रहे हैं, इसलिए पूरे मामले की स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराई जानी चाहिए, ताकि सभी संदेह दूर हो सकें।गौरतलब ह कि खर्वे गांव में लगातार हुई संदिग्ध मौतों के बाद ग्रामीणों ने गांव के ही राम सहाय जायसवाल पर शक जताया था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार करने का दावा किया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पुरानी रंजिश, गाली-गलौज, अंधविश्वास और व्यक्तिगत विवाद के चलते लोगों को शराब में सुहागा मिलाकर पिलाया, जिससे उनकी मौत हो गई।हालांकि पुलिस मामले का खुलासा कर चुकी है, लेकिन ग्रामीणों के बीच तंत्रविद्या को लेकर चर्चाएं अब भी जारी हैं। ऐसे में कांग्रेस विधायक कीCBI Øæ SIT जांच की मांग के बाद इस मामले पर राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। सरकार के अगले कदम पर अब सभी की नजरें टिकी हैं।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

