कोंडागांव,26 जून (आरएनएस)। समग्र ग्रामीण विकास कार्यक्रम के अंतर्गत एचडीएफसी बैंक परिवर्तन एवं अंबुजा फाउंडेशन के माध्यम से आज ग्राम इसलनार के बड़े तालाब परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आम, आंवला एवं कटहल जैसे छायादार और फलदार पौधों के रोपण के साथ की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम सरपंच रीना सोरी एवं शासकीय उद्यानिकी विभाग, कोंडागांव के प्रमुख लोकेश्वर प्रसाद ध्रुव द्वारा पौधारोपण कर किया गया।इस अवसर पर लोकेश्वर प्रसाद ध्रुव ने वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सभी ग्रामवासियों को जिम्मेदारीपूर्वक पौधों का रोपण एवं संरक्षण करना चाहिए तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलानी चाहिए। सरपंच रीना सोरी ने ग्रामवासियों से अपने घरों के आंगन एवं उपलब्ध स्थानों पर अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे। संस्था की ओर से परियोजना प्रबंधक योगेश मंगदुम, प्रोजेक्ट ऑफिसर नेहा कुशवाहा तथा भूपेंद्र राजपूत सहित स्वयंसेवक एवं ग्राम के गणमान्यजन उपस्थित रहे।
००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

