कोलकाता 26 जून (आरएनएस)। बॉलीवुड के दिग्गज और वर्सटाइल अभिनेता अनुपम खेर ने पश्चिम बंगाल के कला और सिनेमा जगत को एक बड़ी सौगात देने का मन बानाया है। कोलकाता पहुंचे अनुपम खेर ने राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से एक मुलाकात की। इस उच्च स्तरीय बैठक के बाद अभिनेता ने बताया कि वे बंगाल में युवाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए एक वल्र्ड-क्लास ‘अकादमी/एक्टिंग स्कूलÓ खोलने की योजना बना रहे हैं, जिसे लेकर मुख्यमंत्री के साथ बेहद सकारात्मक बातचीत हुई है। अनुपम खेर ने कहा कि पश्चिम बंगाल में विकास की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की विकास संबंधी पहल की सराहना करते हुए कहा कि राज्य में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिशें सराहनीय हैं और कला व संस्कृति के क्षेत्र में भी नई संभावनाएं खुल सकती हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के साथ इस विषय पर सकारात्मक बातचीत हुई और उन्हें इस पहल के लिए अच्छा सहयोग मिलने की उम्मीद है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए अनुपम खेर बेहद उत्साहित नजर आए। उन्होंने अपनी नई बंगाली फिल्म के नाम का हवाला देते हुए मजाकिया और दार्शनिक अंदाज में कहा, “मैंने मुख्यमंत्री से भी यही कहा है कि बंगाल में सब कुछ ‘शुरुआत से शुरूÓ करें। मुख्यमंत्री जी यहां जो परिवर्तन और नई ऊर्जा लाने की कोशिश कर रहे हैं, वह वाकई एक सराहनीय पहल है। बंगाल में विकास और कला की अपार संभावनाएं हैं। मैंने खुद सिनेमा और संस्कृति का बहुत बड़ा हिस्सा इसी पावन धरती से सीखा है।”बहरहाल जो भी हो सत्ता परिवर्तन के बाद कोलकाता में अनुपम खेर जैसी बड़ी फिल्मी हस्ती के आगमन और मुख्यमंत्री सचिवालय से मिले त्वरित सहयोग को टॉलीवुड (बंगाली फिल्म इंडस्ट्री) के लिए एक नए युग की शुरुआत माना जा रहा है। अनुपम खेर के इस कदम से बंगाल के उन हजारों युवाओं को सीधे तौर पर फायदा मिलेगा जो अभिनय के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं, लेकिन संसाधनों की कमी के कारण मुंबई नहीं जा पाते।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

