हरिद्वार 26 जून (आरएनएस)। भारतीय शास्त्रीय कला, संस्कृति और परंपराओं को वैश्विक मंच देने के उद्देश्य से 27 और 28 जून को श्री शिव गंगा उत्सव-सीजन 2 अंतरराष्ट्रीय कला महोत्सव एवं प्रतियोगिता होगी। यह आयोजन गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में होगा, जिसमें देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इसमें महोत्सव में भारतीय शास्त्रीय नृत्य, लोक नृत्य, संगीत, चित्रकला और दृश्य कलाओं की विविध प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी। शुक्रवार को देवपुरा स्थित प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता में करते हुए डॉ. सुमिता दत्ता रॉय ने बताया कि इस महोत्सव में विधायक आदेश चौहान, डॉ. प्रतिभा मेहता लूथरा, गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. सत्यदेव निगमालंकार, प्रख्यात कथक नृत्यांगना एवं सांस्कृतिक दूत पूजा शर्मा रेखा तथा भरतनाट्यम गुरु एवं सुनैना फाउंडेशन की संस्थापक डॉ. कंका सुधाकर सहित कई विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि देश-विदेश के नामचीन कलाकार, कला समीक्षक और सांस्कृतिक संगठनों के प्रतिनिधि भी इस आयोजन में भाग लेंगे। डॉ. सुमिता दत्ता रॉय ने कहा कि यह महोत्सव केवल एक प्रतियोगिता नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति, कला और आध्यात्मिक चेतना का उत्सव है, जो विभिन्न कलाकारों को एक साझा मंच प्रदान करता है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

