हरिद्वार 26 जून (आरएनएस)। गुरुकुल कांगड़ी (सम विश्वविद्यालय) के अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय में बीटेक द्वितीय वर्ष (लेटरल एंट्री) में प्रवेश के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की प्रक्रिया एक जुलाई से शुरू होगी। इसी दिन मैकेनिकल इंजीनियरिंग सभागार में प्रवेश काउंसलिंग भी आयोजित की जाएगी। संकायाध्यक्ष प्रो. मयंक अग्रवाल ने बताया कि पॉलिटेक्निक डिप्लोमा या बीएससी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए सीधे द्वितीय वर्ष में प्रवेश का यह सुनहरा अवसर है। अभ्यर्थियों को सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों के साथ उपस्थित होना होगा। काउंसलिंग में विभिन्न शाखाओं, उपलब्ध सीटों, प्रशिक्षण, प्लेसमेंट और विश्वविद्यालय की सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

