हरिद्वार 26 जून (आरएनएस)। फूड सेफ्टी विभाग और हरिद्वार डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन की बैठक का आयोजन मध्य हरिद्वार स्थित होटल में किया गया। बैठक में विभागीय अधिकारी महिमानंद जोशी, फूड ऑफिसर पवन, कोऑर्डिनेटर आशीष भार्गव द्वारा फूड सेफ्टी के जो नियम 1 अप्रैल 2026 से बदल गए हैं उनके बारे में विस्तार से बताया गया। उन्होंने कहा कि पहले जो 12 लाख तक की सेल पर 100 रुपये और 12 लाख से अधिक पर 2000 रुपये वार्षिक रजिस्ट्रेशन फीस थी उसे बदलकर डेढ़ करोड़ पर 100 रुपये और इससे ऊपर पर 2000 रुपये वार्षिक फीस कर दी गई है। व्यापारियों द्वारा जो भी समस्याएं पूछी गई उनका समाधान भी किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन अध्यक्ष सुरेन्द्र भटेजा ने कहा कि डिस्ट्रीब्यूटर्स के सामने बहुत सारी समस्याएं आती हैं। शासन प्रशासन को कार्यशाला लगाकर, सामंजस्य बैठाकर समस्याओं को दूर करना चाहिए।इस दौरान प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुनील अरोड़ा, संदीप वैष्णव, अवितेश गुप्ता, तरुण भाटिया, अतुल गोयल, संजय बजाज, कैलाश झाम, दीपांकर चक्रपाणि, ऋषि लाल हंस, शलभ गोयल, प्रमोद तनेजा, सचिन गोयल, वरुण मेहता, चंद्र अरोड़ा, कमल अरोड़ा, धीरज मनचंदा, राकेश कंसल, इंद्रजीत, राजीव अरोड़ा, अशोक अरोड़ा, नीरज मंगल, मनीष बत्रा, अमित बात्रा, अंशुल गोयल, गौरव शर्मा, विपिन शर्मा उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

