-बीएसए ने 145 नन्हे कब बुलबुल को वितरित किया तृतीय चरण स्वर्ण पंख प्रमाणपत्र
अयोध्या(आरएनएस )। बेसिक शिक्षा विभाग के 145 नन्हे कब बुलबुल को समारोह पूर्वक तृतीय चरण स्वर्ण पंख प्रमाणपत्र जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लालचन्द ने वितरित किये, इस मौके पर भारत स्काउट और गाइड उप्र के संयुक्त प्रादेशिक संगठन आयुक्त कमलेश कुमार द्विवेदी एवं खंड शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र कुमार भी मौजूद रहे। विवेकानंद सभागार में आयोजित समारोह में बीएसए लालचन्द ने संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासन का जीवन में बहुत महत्व है। इसको आत्मसात कर जीवन सफल बनाया जा सकता है।
ज्ञात हो कि स्काउटिंग में कब बुलबुल को राष्ट्रीय स्तर पर सर्वोच्च पुरस्कार गोल्डन एरो प्राप्त होता है। जिसे प्राप्त करने के लिए अयोध्या के बेसिक विभाग के बच्चे जिला स्काउट मास्टर अनूप मल्होत्रा एवं जिला गाइड कैप्टन निधि महेन्द्रा के नेतृत्व में निरंतर तैयारी कर रहे है। उक्त अवसर पर प्राथमिक विद्यालय चौधरीपुर, प्राथमिक विद्यालय कोदैला, प्राथमिक विद्यालय भीखीसराय,प्राथमिक विद्यालय गिरधरामऊ, प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मणपुर ग्रट, प्राथमिक विद्यालय गंगापुर, प्राथमिक विद्यालय रामनगर, प्राथमिक विद्यालय बिजड़ा,प्राथमिक विद्यालय सनाहा के 71कब तथा प्राथमिक विद्यालय परोमा, कंपोजिट विद्यालय पाराताजपुर,प्राथमिक विद्यालय कोटसराय ,प्राथमिक विद्यालय बेनिया, प्राथमिक विद्यालय बिजड़ा, कंपोजिट विद्यालय दर्शन नगर, कम्पोजिट विद्यालय कटरौली की 74 बुलबुल के प्रमाण पत्र सौंपे गए । इस मौके पर जिला संगठन आयुक्त मुकेश साहू, आई टी प्रभारी हर्षित तिवारी, कब मास्टर ललित कुमार, फ्लॉक लीडर सुप्रिया चौरसिया,बिंदु ब्लाक स्काउट मास्टर बीकापुर गिरीश चंद्र के साथ अन्य विद्यालयों के शिक्षक मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

