रांची 26 जून (आरएनएस)। नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रांची पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए लगभग 12 किलोग्राम अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद अफीम की अनुमानित कीमत करीब ?45 लाख बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रॉबिन राज और सुखलाल मुंडा के रूप में हुई है। दोनों लग्जरी कार में अफीम छिपाकर बिहार और उत्तर प्रदेश ले जाने की तैयारी में थे। गुप्त सूचना के आधार पर ओरमांझी थाना क्षेत्र के भेड़ा पुल (एनएच-20) के पास वाहन जांच के दौरान कार को रोका गया। तलाशी में सीट के नीचे बने बॉक्स से कुल 12 किलो अफीम बरामद हुई। ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने बताया कि बरामद अफीम रांची के बुंडू, तमाड़ तथा पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों से एकत्र की गई थी। प्रारंभिक जांच में अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क के संकेत मिले हैं। पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त कार, मोबाइल फोन और अन्य सामान भी जब्त कर लिया है। आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

