रांची 26 जून (आरएनएस)। मोहर्रम के पावन अवसर पर डोरंडा स्थित फिरदौस नगर में तैयार किया गया खूबसूरत ताजिय़ा जिसमे कर्बला का प्रारूप सैय्यद शाह मौलाना अबू राफे तिबरानी(छोटे सरकार) ने बनवाया है जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस ताजिय़े में बारीक नक्काशी और आकर्षक सजावट देखने को मिल रही है। क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में पहुंचकर इसकी जिय़ारत कर रहे हैं। ताजिय़े पर की गई आकर्षक कारीगरी कर्बला की याद को ताज़ा करती है और हजऱत इमाम हुसैन (अ.स.) तथा शोहदाए कर्बला की कुर्बानियों का संदेश देती है।
फिरदौस नगर मोहर्रम कमेटी के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी पूरी अकीदत और अनुशासन के साथ जुलूस ए हुसैनी निकाली जाएगी। उन्होंने सभी अकीदतमंदों से मोहर्रम के दौरान अमन, भाईचारे और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
मोहर्रम के अवसर पर क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना हुआ है। विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मजलिस, जि़क्र-ए-इमाम हुसैन (अ.स.) और लंगर खानी का सिलसिला जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कर्बला का पैग़ाम इंसानियत, सब्र, हक़ और कुर्बानी का पैग़ाम है, जिसे हर दौर में याद रखा जाएगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

