राष्ट्रीय सेवा भारती ट्रस्टी गुरु शरण प्रसाद ने की समीक्षा
रांची 26 जून (आरएनएस) सेवा भारती रांची महानगर भाग-4 के आगामी वार्षिक उत्सव को भव्य और सफल बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता सेवा भारती महानगर भाग-4 के अध्यक्ष उमाशंकर शर्मा ने की।
राष्ट्रीय ट्रस्टी ने दिए दिशा-निर्देश
बैठक में मुख्य रूप से सेवा भारती के राष्ट्रीय ट्रस्टी गुरु शरण प्रसाद मौजूद रहे। उन्होंने वार्षिक उत्सव से जुड़े सभी कार्यक्रमों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कार्यक्रम को पूरी तरह सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।बैठक में ये रहे उपस्थितइस अवसर पर भाग-4 के सचिव विनय कुमार, निर्भय कुमार, मनोज कुमार, शशि भूषण सिंह और मीडिया प्रभारी सौरभ कुमार सहित संगठन के तमाम प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके साथ ही सेवा भारती द्वारा संचालित बाल संस्कार केंद्र की शिक्षिकाएं और निरक्षिकाएं भी बैठक में विशेष रूप से शामिल हुईं। सभी ने कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराने का संकल्प लिया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

