रायपुर, 27 जून (रायपुर)। छत्तीसगढ़ में इस साल मानसून की शुरुआत बेहद धीमी रही है, जिसके चलते प्रदेश के कई हिस्सों में अब भी भीषण गर्मी और उमस का माहौल बना हुआ है। मौसम विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में अब तक केवल 47 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो कि सामान्य से करीब 70 प्रतिशत कम है। बारिश की इस भारी कमी के कारण राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में पारा चढ़ गया है और आज रायपुर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री दर्ज किया गया।
कल से बदलेगा मौसम का मिजाज, भारी बारिश के आसार
गर्मी और उमस से परेशान प्रदेशवासियों के लिए राहत की खबर यह है कि मौसम विभाग ने कल से राज्य में बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, कल से लेकर 30 जून तक प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी वर्षा के आसार बन रहे हैं।
इन तीन संभागों के लिए अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने विशेष रूप से बस्तर, दुर्ग और रायपुर संभाग के कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पडऩे और अंधड़ चलने की चेतावनी दी गई है। इस नए सिस्टम के सक्रिय होने से उम्मीद जताई जा रही है कि जून के आखिरी दिनों में बारिश का कोटा कुछ हद तक पूरा हो सकेगा।
एसएस
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

