राजनांदगांव, 27 जून (आरएनएस)। डोंगरगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 55 पाव देशी प्लेन शराब और परिवहन में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल जब्त की है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में 26 जून 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति बोर्टलाव रोड की ओर से निर्धारित मात्रा से अधिक शराब लेकर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर डोंगरगढ़ पुलिस ने नाकाबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 55 पाव देशी प्लेन शराब (कुल 9.900 बल्क लीटर), जिसकी कीमत करीब 4,400 रुपये, तथा मोटरसाइकिल क्रमांक ष्टत्र 04 ्य्र 1049, जिसकी कीमत 15,000 रुपये, बरामद की गई। जब्त संपत्ति का कुल मूल्य 19,400 रुपये आंका गया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शत्रुहन उर्फ करण (20 वर्ष) और तोरण पटेल (22 वर्ष), दोनों निवासी ठेठवार पारा, डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव के रूप में हुई है।
0

