कांकेर, 27 जून (आरएनएस)। जिले के पखांजूर क्षेत्र अंतर्गत पीव्ही-129 गांव में शनिवार को आकाशीय बिजली गिरने से दो मवेशियों की मौत हो गई। इस घटना से पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
मिली जानकारी के अनुसार, गांव निवासी मृत्युंजय मंडल और प्रणाम मंडल के मवेशी गांव के पास कुसुम के पेड़ के नीचे चर रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम बदल गया और तेज गर्जना के साथ पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से दोनों मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले का सर्वे कर प्रभावित पशुपालकों को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता और उचित मुआवजा प्रदान करने की मांग की है। वहीं, प्रशासन की ओर से मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

