रायपुर,27 जून (आरएनएस) । भारतीय जनता पार्टी ने ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म को लेकर शनिवार को एक महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक आयोजित की। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव तथा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय शामिल हुए। बैठक में प्रदेश के सभी सांसद, विधायक, निगम-मंडल एवं आयोगों के अध्यक्ष तथा विधानसभा प्रभारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म संगठन को आधुनिक और तकनीकी रूप से मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण से न केवल कार्यकर्ताओं बल्कि जनप्रतिनिधियों का भी डिजिटल एवं तकनीकी ज्ञान बढ़ेगा। साथ ही बूथ स्तर के नए और युवा कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, इतिहास और कार्यप्रणाली की जानकारी घर बैठे उपलब्ध होगी।
प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म भाजपा कार्यकर्ताओं के आधुनिक और तकनीकी ज्ञान में अभूतपूर्व वृद्धि करेगा। उन्होंने इसे संगठन को हाईटेक बनाने की दिशा में बड़ा कदम बताते हुए सभी जनप्रतिनिधियों से 28 जून को आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात कार्यक्रम में अपने-अपने क्षेत्रों में अनिवार्य रूप से शामिल होने और कार्यकर्ताओं को जल्द से जल्द डिजिटल प्रशिक्षण पूरा कराने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया।प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि यह पूरी तरह बूथ स्तर का अभियान है, इसलिए सांसदों और विधायकों की जिम्मेदारी है कि वे इसे सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि संगठन के सभी महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को अंतिम कार्यकर्ता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना ही इस बैठक का मुख्य उद्देश्य है।बैठक की शुरुआत में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के प्रदेश प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही ने अभियान की विस्तृत रूपरेखा और उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह मंच कार्यकर्ताओं को वैचारिक और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।तकनीकी सत्र में भाजपा आईटी सेल के प्रदेश संयोजक सुनील पिल्लई ने ‘सरल ऐपÓ के माध्यम से डिजिटल प्रशिक्षण की पूरी प्रक्रिया समझाई और बताया कि कार्यकर्ता इस ऐप का उपयोग कर आसानी से अपना प्रशिक्षण पूरा कर सकते हैं। बैठक का संचालन भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन कमल गर्ग ने किया
०००।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

