विक्टोरिया (सेशेल्स),27 जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए शनिवार को सेशेल्स अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहर बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोग एकत्र हुए. प्रधानमंत्री तीन दिन के आधिकारिक दौरे पर यहां आए हैं.
हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी और एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने मोदी का भव्य स्वागत किया. प्रधानमंत्री को औपचारिक ‘गार्ड ऑफ ऑनरÓ भी दिया गया. यहां पहुंचने पर मोदी का स्वागत नृत्य संगीत से किया गया, जिनमें से एक समूह ने कच्छ का नृत्य पेश किया.
मोदी ने ‘एक्सÓ पर पोस्ट किया, शानदार सांस्कृतिक जुड़ाव! उन्होंने कहा, सेशेल्स में हवाई अड्डे पर हुए स्वागत में कच्छ का नृत्य भी शामिल था. भारत के अलग-अलग हिस्सों की संस्कृति को हमारे प्रवासी समुदाय ने जिस तरह से संजोकर रखा है, वह तारीफ के काबिल है.
वह पौधारोपण कार्यक्रम के लिए राष्ट्रपति हर्मिनी के साथ सेशेल्स के राष्ट्रीय वनस्पति उद्यान भी गए. प्रधानमंत्री मोदी को वहां विशालकाय अल्डाब्रा कछुओं को खाना खिलाते हुए भी देखा गया.
राष्ट्रपति हर्मिनी के निमंत्रण पर राजकीय यात्रा पर आए मोदी ‘विशिष्ट अतिथिÓ के तौर पर राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल होंगे.
अधिकारियों ने बताया कि भारतीय सशस्त्र बलों की एक टुकड़ी और भारतीय नौसेना के दो जहाज इन समारोहों में हिस्सा लेंगे. मोदी ने आगे कहा कि वह दोनों देशों की पुरानी दोस्ती को और मज़बूत करने के मकसद से होने वाली द्विपक्षीय बातचीत का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं.
सेशेल्स दौरे पर रवाना होने से पहले उन्होंने कहा, हम मिलकर अपने लोगों की तरक्की के लिए काम करेंगे और हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा और समृद्धि को बढ़ावा देंगे. दोनों पक्षों के द्विपक्षीय सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा करने और आपसी हित के क्षेत्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने की उम्मीद है.
प्रधानमंत्री मोदी सेशेल्स की संसद नेशनल असेंबली को भी संबोधित करेंगे और भारतीय समुदाय के सदस्यों से बातचीत करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी ने इससे पहले 2015 में सेशेल्स की यात्रा की थी, जबकि राष्ट्रपति हर्मिनी इसी साल भारत आए थे.
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

