कांकेर, 27 जून (आरएनएस)। उत्तर बस्तर कांकेर जिले के पखांजूर थाना पुलिस ने ‘उजियारा अभियानÓ के तहत अवैध महुआ शराब के कारोबार पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 8 बल्क लीटर हाथ भ_ी से निर्मित महुआ शराब और बिक्री के 200 रुपये नगद जब्त किए हैं।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक निखिल कुमार राखेचा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार कुर्रे तथा एसडीओपी रवि कुमार कुजूर के मार्गदर्शन में जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पुराना बाजार पखांजूर में एक व्यक्ति बैग में अवैध महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में मौके पर दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान आरोपी सुजीत राय, निवासी पीवी-60, यशवंत नगर, पखांजूर के कब्जे से 10 लीटर क्षमता के प्लास्टिक जरीकेन में रखी 8 बल्क लीटर हाथ भ_ी से निर्मित महुआ शराब तथा बिक्री के 200 रुपये नगद बरामद किए गए। जब्त मशरूका की कुल कीमत 1,320 रुपये आंकी गई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में थाना पखांजूर में अपराध क्रमांक 123/2026 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक लिहेंद्र देवांगन, आरक्षक राकेश ध्रुव, महिला आरक्षक ममता मांडवी और नव आरक्षक इन्द्रजीत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कांकेर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की सूचना पुलिस की अपराध हेल्पलाइन पर दें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

