0-2.40 लाख की संपत्ति जब्त
दुर्ग, 28 जून (आरएनएस)। दुर्ग जिले की धमधा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 3.100 किलोग्राम गांजा, एक एक्टिवा और दो मोबाइल फोन सहित कुल 2.40 लाख रुपये मूल्य की सामग्री जब्त की गई है।
पुलिस के अनुसार, 27 जून को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम घोटा स्थित पेट्रोल पंप के पास धमधा-देवकर रोड पर दो व्यक्ति एक्टिवा क्रमांक ष्टत्र 07 ष्ठष्ठ 0132 में गांजा लेकर ग्राहकों की तलाश कर रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना धमधा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान मनीराम ठाकुर (55 वर्ष) निवासी ग्राम शिवकोकड़ी, थाना बोरी, जिला दुर्ग तथा ढाल सिंह यादव (23 वर्ष) निवासी भाठा कोकड़ी, थाना धमधा, जिला दुर्ग के रूप में बताई। तलाशी के दौरान उनके पास से एक सफेद बोरी में रखा 3.100 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।
मेमोरेंडम बयान में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे मिलकर गांजा मंगाकर उसकी पुडिय़ा बनाकर अवैध रूप से बिक्री करते थे। पुलिस ने गांजा, एक्टिवा और दो मोबाइल फोन जब्त कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
इस मामले में थाना धमधा में अपराध क्रमांक 162/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से की गई है। दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करें और मादक पदार्थों की तस्करी या अवैध बिक्री की सूचना तत्काल पुलिस को दें। ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
0

