०वैष्णवी एग्रो इंडस्ट्रीज में औचक निरीक्षण के दौरान मिली अनियमितता, किसानों के हित में कार्रवाई जारी
रायपुर/महासमुंद,28 जून (आरएनएस)। किसानों को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा राज्यभर में उर्वरक विक्रय केंद्रों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में महासमुंद जिले में कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वैष्णवी एग्रो इंडस्ट्रीज से उड़ीसा प्रिंट वाली पीआरओएम (क्कक्रह्ररू) उर्वरक की 11 बोरियां (करीब 550 किलोग्राम) जब्त की हैं।महासमुंद कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देश पर कृषि विभाग की टीम ने बागबाहरा विकासखंड के ग्राम घोयनाबाहरा स्थित वैष्णवी एग्रो इंडस्ट्रीज का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान प्रतिष्ठान में सालेपाली, पाइकमाल, जिला बरगढ़ (ओडिशा) प्रिंट वाली उर्वरक की 11 बोरियां पाई गईं। नियमानुसार कार्रवाई करते हुए पूरी खेप को जब्त कर लिया गया।कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि किसानों के हितों की सुरक्षा तथा उर्वरकों की गुणवत्ता एवं वैध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रदेशभर में लगातार निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उर्वरकों के भंडारण और विक्रय में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध उर्वरक नियंत्रण आदेश एवं प्रचलित नियमों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।विभाग ने कहा कि किसानों को केवल प्रमाणित और मानक गुणवत्ता वाले उर्वरक उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से राज्यभर में निरीक्षण एवं प्रवर्तन अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

