०पोस्टर में कपड़े फाडऩे और सरकारी संपत्ति में आगजनी की ‘ट्रेनिंग देने का आरोप, वायरल वीडियो और पुराने मामले का किया जिक्र
रायपुर,28 जून (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को लेकर अपना पोस्टर वार लगातार जारी रखा है। अभियान के नौवें दिन जारी पोस्टर में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को निशाने पर लेते हुए भाजपा ने उन पर प्रदर्शन के दौरान कपड़े फाडऩे और सरकारी संपत्ति में आग लगाने की ट्रेनिंग देने का तंज कसा है।भाजपा ने अपने पोस्टर में दावा किया है कि प्रशिक्षण शिविर के नौवें दिन देवेंद्र यादव पार्टी पदाधिकारियों को आंदोलन के दौरान विरोध प्रदर्शन करने के तरीके सिखा रहे हैं। पोस्टर के माध्यम से भाजपा ने कांग्रेस पर राजनीतिक हमला तेज करते हुए इसे प्रशिक्षण शिविर की आड़ में प्रदर्शन की रणनीति सिखाने का प्रयास बताया है।भाजपा ने इस पोस्टर में हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए उस वीडियो का भी उल्लेख किया है, जिसमें प्रदर्शन के दौरान देवेंद्र यादव अपने कपड़े फाड़ते नजर आए थे। इसके साथ ही कलेक्टोरेट आगजनी प्रकरण का भी जिक्र किया गया है, जिसमें पुलिस ने उन्हें मुख्य आरोपी बनाया था। भाजपा ने इन दोनों घटनाओं को पोस्टर में जोड़ते हुए कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर पर सवाल उठाए हैं।गौरतलब है कि कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत से ही भाजपा प्रतिदिन अलग-अलग पोस्टर जारी कर कांग्रेस और उसके नेताओं पर राजनीतिक कटाक्ष कर रही है। नौवें दिन जारी यह पोस्टर भी उसी क्रम का हिस्सा है। कांग्रेस की ओर से इस ताजा पोस्टर पर फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

