०पहले ही दिन जिले के 87त्न बच्चों को मिली ‘दो बूंद जिंदगी की
सुकमा,28 जून (आरएनएस)। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की सजगता से सुकमा जिले में पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान का बेहद सफल और प्रभावी आगाज हुआ है। अभियान के पहले ही दिन जिले के से 5 वर्ष तक के 32,737 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई, जो कि कुल निर्धारित लक्ष्य का शानदार 87 प्रतिशत है। अभियान की शुरुआत खुद कलेक्टर अमित कुमार और एसपी किरण चव्हाण ने सुदूर वनांचल क्षेत्र मराईगुड़ा वन में बच्चों को दवा पिलाकर की, जबकि सुकमा बस स्टैंड पर नगरपालिका अध्यक्ष हुंगाराम मरकाम ने मोर्चा संभाला। प्रशासन के इस जमीनी जुड़ाव और वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी ने अभियान के प्रति स्थानीय पालकों में भारी उत्साह जगाया।सुकमा जिले के संवेदनशील, दुर्गम और दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में भी इस अभियान का ऐसा व्यापक असर देखना प्रशासन की बेहतरीन रणनीति और दूरदर्शिता को दर्शाता है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. सिंह और जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. दीपेश चंद्राकर के नेतृत्व में स्वास्थ्य अमले ने मुस्तैदी दिखाते हुए बूथ स्तर तक हर बच्चे तक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की। जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और प्रशासनिक कर्मचारियों के इस साझा और समर्पित प्रयास ने साबित कर दिया है कि सुकमा प्रशासन जिले के नौनिहालों के सुरक्षित और सेहतमंद भविष्य को लेकर कितना गंभीर है। जिले में कुल 37,518 बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा गया है, जिसे शत-प्रतिशत पूरा करने के लिए प्रशासन ने अब ‘मिशन मोड में कमर कस ली है। पहले दिन बूथ पर आने से छूटे हुए बच्चों के लिए अगले दो दिनों तक व्यापक स्तर पर घर-घर दस्तक अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने 1,177 कर्मचारी घर-घर भ्रमण दल और ट्रांजिट टीमों को मैदान में तैनात किया है। कलेक्टर अमित कुमार ने जिले के सभी पालकों से अपील की है कि वे इस महाभियान में सहयोग कर अपने बच्चों को सुरक्षा कवच प्रदान करें, ताकि सुकमा को पूरी तरह पोलियो मुक्त बनाए रखा जा सके।
००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

