लखनऊ 28 जून (आरएनएस )। सैरपुर थाना पुलिस ने जान से मारने की नियत से मारपीट करने के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो डंडे भी बरामद किए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के अनुसार 25 जून 2026 को ग्राम अहलादपुर, कमलाबाद बढ़ौली निवासी सुचित यादव ने थाना सैरपुर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि विपक्षीगण ने गाली-गलौज करते हुए उनके परिवार के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर थाना सैरपुर में मुकदमा अपराध संख्या 70/2026 भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 351(3) एवं 352 के तहत दर्ज किया गया।विवेचना के दौरान घायल रामस्वरूप यादव की चिकित्सीय रिपोर्ट में गंभीर एवं प्राणघातक चोटों की पुष्टि होने पर पुलिस ने मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 की भी बढ़ोतरी की। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया।पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। इसी क्रम में रविवार को मुखबिर की सूचना पर ग्राम अहलादपुर में छापेमारी कर वांछित आरोपी लल्ला पुत्र रामनाथ, निवासी ग्राम अहलादपुर, थाना सैरपुर, लखनऊ, उम्र लगभग 42 वर्ष, को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी खेती-किसानी का कार्य करता है।गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी को उसके विधिक अधिकारों की जानकारी दी तथा सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए नियमानुसार गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो डंडे भी बरामद किए हैं।पुलिस ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। साथ ही उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी अन्य थानों एवं जनपदों से भी जुटाई जा रही है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक रामदेव तथा कांस्टेबल राजेश आर्या की टीम ने अंजाम दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

