सोहावल-अयोध्या 28 जून (आरएनएस)। रौनाही थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत कपासी के मजरे किला में बीते शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने दो निजी नलकूप को अपना निशाना बनाया और चोरी से दोनों नलकूप के मोटर खोल ले गए। नलकूप मालिकों को सुबह इसकी जानकारी तब हुई। जब वह 24 घंटे बाद आई बिजली को देखकर अपना नलकूप चलाने गए। पीडि़त लोगों में किला गांव निवासी शिव पूजन दूबे व रमा शंकर दूबे द्वारा दी गई संयुक्त तहरीर के सम्बन्ध में थाना प्रभारी रतन शर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

