-महामंत्री बनने के बाद प्रथम बार मथुरा आगमन पर हुआ जोशीला स्वागत
मथुरा 28 जून (आरएनएस)।। यह मेरी नही आप सभी के संघर्ष की जीत है।आज मन के अंदर संकल्प लेकर जाओ कि अबकी बार हम फिर से मांट विधानसभा रिकॉर्ड तोड़ मतों से जीतेंगे उक्त उदगार मांट क्षेत्र के विधायक राजेश चौधरी ने राया कट पर आयोजित सम्मान समारोह के दौरान व्यक्त किये। मांट विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश चौधरी का मथुरा आगमन पर राया कट पर भाजपा पदाधिकारी एबं कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा किसी एक की नहीं बल्कि सभी जाति धर्म की पार्टी है। आप लोग बंगाल की हालत देख लो वहां पर कोई वोट डालने नहीं जाता था भाजपा की सरकार बनते ही वहाँ गुंडाराज खत्म हो रहा है। अबकी बार भाजपा सरकार प्रचंड बहुमत से जीतकर सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी। इस अबसर पर गोवर्धन क्षेत्र के विधायक मेघश्याम सिंह जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे पंकज प्रकाश महानगर अध्यक्ष राजू यादव आकाश चौधरी मुकेश वाष्र्णेय राकेश शर्मा भूपेश अग्रवाल अनिल रावत रामकुमार उपाध्याय हरिओम चौधरी विनय चौधरी निहाल सिंह निरंजन धनगर जिलामहामंत्री सतपाल चौधरी रामप्रकाश शर्मा सचिन अग्रवाल मुकेश पाठक आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन मुकेश वाष्र्णेय व मुकेश अग्रवाल ने किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

