बलौदाबाजार,28 जून (आरएनएस)। जिले में संचालित समाधान सेल को मिली सूचना के आधार पर थाना लवन पुलिस ने अवैध महुआ शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 35 लीटर अवैध महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 7 हजार रुपये है, जब्त की है।
पुलिस के अनुसार, जिले में आमजन की शिकायतों और आपराधिक गतिविधियों की सूचना के त्वरित निराकरण के लिए शुरू की गई समाधान सेल लगातार प्रभावी साबित हो रही है। इसी क्रम में 27 जून 2026 को समाधान सेल में मिली सूचना पर पुलिस अधीक्षक ओ.पी. शर्मा के निर्देशन में थाना लवन की टीम ने ग्राम अहिल्दा स्थित नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अवैध महुआ शराब की बिक्री कर रहे माधव बंदे (27 वर्ष), निवासी ग्राम अहिल्दा, थाना लवन को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 35 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की गई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की शिकायत, सूचना या आपराधिक गतिविधि की जानकारी समाधान सेल हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 पर कॉल या व्हाट्सएप के माध्यम से साझा करें, ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

