0 आरोपी गिरफ्तार; बाइक और मोबाइल जब्त
राजनांदगांव, 28 जून (आरएनएस)। राजनांदगांव जिले की बसंतपुर पुलिस ने सस्ते दाम में जमीन दिलाने का झांसा देकर 3.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर ठगी की रकम से खरीदी गई एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम धामनसरा निवासी प्रार्थी तरुण निषाद ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वर्ष 2021 में आरोपी दुर्गेश कुमार यादव से उसकी पहचान हुई थी। आरोपी ने मोबाइल पर जमीन की तस्वीरें दिखाकर सस्ते दाम में जमीन दिलाने का भरोसा दिलाया और अलग-अलग किश्तों में उससे कुल 3.50 लाख रुपये ले लिए। रकम लेने के बाद न तो जमीन दिलाई और न ही पैसे लौटाए।
शिकायत के आधार पर थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 301/2026 के तहत धारा 420 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने फरार आरोपी दुर्गेश कुमार यादव (22 वर्ष), निवासी ग्राम मानाटोला, जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, को गिरफ्तार कर पूछताछ की। आरोपी ने धोखाधड़ी करना स्वीकार किया।
आरोपी की निशानदेही पर ठगी की रकम से खरीदी गई एसपी-125 मोटरसाइकिल (ष्टत्र-08-्रङ्घ-3881) और ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन जब्त किया गया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू, उपनिरीक्षक गोवर्धन देशमुख, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक हीरामणी सहित थाना बसंतपुर पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

