रायगढ,28 जून (आरएनएस)। जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुसौर पुलिस ने ग्राम रनभांठा में लगातार पांच स्थानों पर छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कुल 35 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 7 हजार रुपये आंकी गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में 27 जून को थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। अवैध महुआ शराब बिक्री की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने ग्राम रनभांठा में एक के बाद एक पांच स्थानों पर दबिश दी और अलग-अलग मामलों में आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी
खीर प्रसाद खुंटे (34 वर्ष), निवासी टपरदा – 7 लीटर कच्ची महुआ शराब।
कार्तिक राम जांगड़े (54 वर्ष), निवासी टपरदा – 6 लीटर महुआ शराब।
जय कुमार अनंत (27 वर्ष), निवासी रनभांठा – 7 लीटर महुआ शराब।
लम्बोदर सिदार (26 वर्ष), निवासी रनभांठा – 8 लीटर महुआ शराब।
घासीदास अनंत (22 वर्ष), निवासी रनभांठा – 6 लीटर कच्ची महुआ शराब।
पुलिस के अनुसार, सभी आरोपियों ने अवैध रूप से बिक्री के लिए महुआ शराब रखना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने शराब जब्त कर सीलबंद किया और सभी के खिलाफ थाना पुसौर में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए।
इस संयुक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस, उपनिरीक्षक कुंदन लाल गौर, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक दिव्या बंजारे, प्रधान आरक्षक बसंत पाण्डेय, डोल नारायण साव, चन्द्रहास नायक, श्याम दास महंत, आरक्षक रामचरण खाण्डेकर, दिलीप सिदार, ठंडाराम गुप्ता एवं अन्य पुलिसकर्मियों की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस ने कहा कि जिले में मादक पदार्थों और अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार और सख्ती के साथ जारी रहेगा।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

