भाटापारा, 28 जून (आरएनएस)। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले की भाटापारा शहर पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांधी मंदिर वार्ड स्थित एक मकान में संचालित जुए के फड़ पर छापा मारकर छह आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ?49,530 नकद और 52 पत्तों की ताश की गड्डी जब्त की है।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि गांधी मंदिर वार्ड निवासी नवीन केशरवानी अपने मकान की दूसरी मंजिल पर ‘काटपत्तीÓ नामक जुआ खिलवा रहा है और खिलाडिय़ों से कमीशन वसूल रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर दबिश दी, जहां छह लोग जुआ खेलते मिले।

पूछताछ में मकान मालिक नवीन केशरवानी ने स्वीकार किया कि वह जुआरियों से प्रति हजार रुपये पर ?100 कमीशन लेकर अपने घर में जुआ खिलवाता था। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 4 और 5 के तहत अपराध क्रमांक 205/2026 दर्ज किया है।
गिरफ्तार आरोपियों में नवीन केशरवानी, जितेंद्र देवांगन, सुरेंद्र कुर्रे, योगेश कोसले, गोपाल मनहरे और सुनील पटेल शामिल हैं। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान जुए के फड़ से ?49,530 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त किए हैं। पुलिस का कहना है कि जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
0

