दुर्ग,28 जून (आरएनएस) । अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत धमधा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से देशी मदिरा का परिवहन कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 35 नग शोले प्लेन देशी मदिरा (6.300 लीटर) जब्त की है, जिसकी अनुमानित की मत 2,800 रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, 28 जून 2026 को ग्राम बरहापुर नर्सरी के पास स्थित धमधा-खैरागढ़ मुख्य मार्ग पर घेराबंदी कर कार्रवाई की गई। जांच के दौरान आरोपी के पास से अवैध रूप से परिवहन की जा रही देशी मदिरा बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुमार निषाद (35 वर्ष), निवासी ग्राम शिवकोकड़ी, चौकी लिटिया सेमरिया, थाना बोरी, जिला दुर्ग के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी अवैध शराब का परिवहन कर आर्थिक लाभ कमाने की कोशिश कर रहा था।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 163/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) में मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई में थाना धमधा के सहायक उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन या बिक्री से संबंधित किसी भी गतिविधि की जानकारी तत्काल निकटतम थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें। पुलिस ने आश्वस्त किया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी तथा अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

