कोरबा-जांजगीर 29 जून (आरएनएस)। अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत गृह (एबीवीटीपीएस) मड़वा के विभागीय चिकित्सालय में रविवार को राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पर 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई गई। अभियान का शुभारंभ मुख्य अभियंता श्री एचएन. कोसरिया के हाथों बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाकर किया गया।
इस अवसर पर उन्होंने अभिभावकों से आग्रह करते हुए कहा कि वे अपने सभी छोटे बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं, ताकि उन्हें इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके।अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके. साहू ने बताया कि यहां पर 0 से 5 वर्ष तक के 82 बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई गई है। कार्यक्रम मेंचिकित्सकों व नर्सिंग स्टाफ ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
००००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

