0 वरिष्ठ अधिकारी नहीं कर रहे कार्यवाही
रायपुर, 29 जून (आरएनएस)। जिला सैनिक कल्याण बोर्ड रायपुर में कार्यरत देवेन्द्र कुमार गंगबेर ने प्रेसक्लब रायपुर में आयोजित पत्रकारवार्ता में बताया कि उनकी भर्ती सैनिक कल्याण बोर्ड कार्यालय में चौकीदार के पद पर नियमित रूप से हुई है। कल्याण बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा राज्य शासन द्वारा निर्धारित नियम 8 घंटे के बजाय उनसे 24 घंटे ड्यूटी कराई जा रही है। इस संबंध में उच्चाधिकारी से शिकायत करने पर भी अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। उन्होंने कहा कि नवंबर में वे अंबिकापुर से स्थानांतरित होकर रायपुर आए। तब से उनसे अधिकारियों द्वारा उनके आरोपानुसार लगातार ड्यूटी ली जा रही है और श्रम नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। उन्हें साप्ताहिक अवकाश की सुविधा भी नहीं दी गई है। राज्य शासन के अधिकारियों से उन्होंने अपने मामले को लेकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।
संदीप शर्मा
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

