काबुल,29 जून। पाकिस्तान ने रविवार रात को एक बार फिर अपने पड़ोसी अफगानिस्तान पर हमला किया है, जिसमें कई लोगों के मारे जाने की खबर है। अफगानिस्तान में तालिबान प्रशासन के उप प्रवक्ता हमदुल्लाह फितरत ने तस्वीरें साझा करते हुए हमले की पुष्टि की। उन्होंने एक्स पर बताया कि पाकिस्तान ने पक्तिका, पक्तिया और कुनार प्रांत में कई जगह हमले किए हैं, जिसमें बच्चों और महिलाओं समेत दर्जनों मौत हुई है। पाकिस्तान ने तालिबानी लड़ाकों के मारे जाने की बात स्वीकारी है।
उप प्रवक्ता ने एक्स पर लिखा, अपराध और हमला: कल रात, एक बार फिर, हमलावर पाकिस्तानी सेना ने पक्तिका प्रांत के गियान जिले, पक्तिया प्रांत के चमकानी जिले और कुनार प्रांत के मनोगाई जिले में आम लोगों पर हवाई हमले किए हैं, जिसमें महिलाओं और बच्चों समेत दर्जनों आम लोग शहीद हो गए या घायल हो गए हैं। हम इस कायरतापूर्ण हमले की निंदा करते हैं और इसे एक अपराध और क्रूरता मानते हैं।
पाकिस्तान ने इन हमलों को आतंकवाद के खिलाफ उसके अभियान का हिस्सा बताया है। पाकिस्तानी सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तरार ने कहा कि पाकिस्तानी बलों ने तालिबान आतंकवादियों के ठिकानों और सुरक्षित पनाहगाहों पर सुनियोजित हमले किए, जिसमें 29 लड़ाके मारे गए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भर में हुए आतंकवादी हमलों की एक श्रृंखला के जवाब में यह अभियान शुरू किया गया है।
पाकिस्तान ने यह हमला तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के एक अलग गुट जमात-उल-अहरार द्वारा कराची में हुए हमले के एक दिन बाद किया है। कराची में अर्धसैनिक रेंजर्स के क्षेत्रीय मुख्यालय पर बंदूकों और विस्फोटकों से लैस आतंकवादियों ने हमला हुआ था, जिसमें 4 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए थे और कई घायल हुए थे। कराची में यह हमला शहर के अंदर मौजूद सैन्य ठिकाने पर हुआ है, पाकिस्तान बुरी तरह बौखला गया है।
संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका के 26वें स्थायी प्रतिनिधि और अफगानिस्तान-इराक में अमेरिका के पूर्व राजदूत जलमय खालिजाद ने एक्स पर पाकिस्तानी हमलों की निंदी की है। उन्होंने लिखा कि मतभेदों को सुलझाने के लिए अपीलों को नजरअंदाज करते हुए, पाकिस्तान ने एक बार फिर अफगानिस्तान पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि इस्लामाबाद ने अभी तक उन प्रस्तावों पर कोई जवाब नहीं दिया, जिस पर तालिबान सहमत है। उन्होंने अफगानिस्तान पर हमले को चीन के लिए पाकिस्तान की साजिश बताई।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

