जयपुर 29 June (rns) । राजस्थान के जयपुर में बड़ा हादसा हो गया है। आमेर इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत की दीवार ढहने से तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य मजदूरों की मलबे में फंसे होने की आशंका है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन, पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और फिलहाल बचाव दल की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भी मौके पर पहुंची हैं। कलेक्टर संदेश नायक ने तीन मजदूरों की मौत की पुष्टि की है।

