रांची: राजधानी रांची के लोगों के लिए विश्वस्तरीय जादू का रोमांच देखने का सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है। भारत के दो प्रसिद्ध जादूगर ए. सरकार और जी. सी. सरकार द्वारा भव्य इंद्रजाल (मैजिक शो) का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम द रॉयल हाइट बैंक्वेट हॉल, अटल स्मृति भवन (ए.सी.), चौथी मंजिल, वेंडर मार्केट, कचहरी, रांची में जुलाई से 2 आयोजित होगा। शो के दौरान दर्शकों को आधुनिक तकनीक और पारंपरिक इंद्रजाल का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। जादूगर अपने हैरतअंगेज करतबों और भ्रम पैदा करने वाली प्रस्तुतियों से बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी का भरपूर मनोरंजन करेंगे। आयोजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम परिवार सहित देखने योग्य है। जादू और मनोरंजन के शौकीनों के लिए यह एक यादगार अनुभव साबित होगा। कार्यक्रम के समय, टिकट और अन्य जानकारी आयोजकों द्वारा अलग से साझा की जाएगी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

