आजमगढ़ 30 जून(आर एन एस)भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश मंत्री संचित श्री चौहान का सोमवार की शाम जिले के बॉर्डर बरडीहा मोड पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह उर्फ डब्बू व आदर्श राय,नित्यानंद सिंह उर्फ नितालु के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ देकर जोरदार स्वागत किया ।चेवांर गांव के समीप सूरज सिंह व रणधीर सिंह के नेतृत्व में सैकड़ो युवाओं ने पुष्प देकर स्वागत किया।इसके बाद देवगांव बुढ़ऊ बाबा मंदिर पर पहुंच कर प्रदेश मंत्री संचिता श्री चौहान ने मत्था टेक कर आशीर्वाद लिया।देवगांव बाजार में रत्नेश मोदनवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। लालगंज भगवानपुर तिराहा पर पूर्व प्रधान इंद्राज चौहान, शिवेन्द्र राय एडवोकेट के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।स्वागत करने वालों में रामनयन सिंह,धर्मराज सिंह,शिवेन्द्र राय एडवोकेट, ठाकुर सौरभ सिंह,आदर्श राय, संजय चौहान,नित्यानंद सिंह उर्फ नितालु,विशाल राय,आनंद राय,पूर्व प्रधान इंद्राज चौहान,सौरभ सिंह, योगेश सिंह,पप्पू सिंह, नीरज सिंह,विपिन सिंह, विशाल चौहान सहित आदि लोग शामिल रहे ।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

