आजमगढ़, 30 जून (आर एन एस)जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी के नेतृत्व में मंगलवार को पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, हीरापट्टी, आजमगढ़ में ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओÓ योजनान्तर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता, शिक्षा, सुरक्षा एवं महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की 230 बालिकाओं को मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए महिला अध्यापिकाओं एवं महिला कल्याण विभाग के हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वीमेन की टीम द्वारा सेनेट्री पैड वितरित किए गए। साथ ही बालिकाओं को सेनेट्री पैड के सुरक्षित एवं सही उपयोग, व्यक्तिगत स्वच्छता तथा मासिक धर्म के दौरान अपनाई जाने वाली आवश्यक सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।इस अवसर पर महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए बालिकाओं एवं विद्यालय परिवार को कन्या सुमंगला योजना से जुडऩे के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के उद्देश्य, बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।कार्यक्रम में छात्राओं को महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा एवं सहायता के लिए संचालित हेल्पलाइन नंबर 1090 (महिला हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा) एवं 108 (एम्बुलेंस सेवा) के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी गई तथा आवश्यकता पडऩे पर इन सेवाओं का उपयोग करने के लिए जागरूक किया गया।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेन्द्र यादव से अनुरोध किया गया कि विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा 6 एवं कक्षा 9 की पात्र छात्राओं को चिन्हित कर मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत उनके आवेदन समयबद्ध रूप से कराए जाएं, ताकि अधिक से अधिक पात्र बालिकाओं को योजना का लाभ मिल सके।इस अवसर पर हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वीमेन से प्रीति उपाध्याय एवं अन्नू सिंह, विद्यालय की महिला अध्यापिकाएं तथा अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में बालिकाओं से शिक्षा को प्राथमिकता देने, आत्मनिर्भर बनने तथा समाज में महिलाओं के सम्मान एवं समानता को बढ़ावा देने का आह्वान किया गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

