दुर्ग, 02 जुलाई (आरएनएस)। नशा मुक्ति अभियान के तहत दुर्ग पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 30 पौवा देशी मसाला शराब जब्त की है।
पुलिस के अनुसार, 1 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भिलाई-3 के बिजली नगर मैदान स्थित खंडहर के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेच रहा है। सूचना पर थाना पुरानी भिलाई पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर एक संदिग्ध को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुरेश बारिक (36 वर्ष) निवासी लोधीपारा, खुर्सीपार, जिला दुर्ग बताया। तलाशी के दौरान उसके कपड़े के थैले से 30 पौवा देशी मसाला शराब (कुल 5.400 बल्क लीटर) बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 3,000 रुपये बताई गई। पुलिस ने आरोपी से शराब रखने और बिक्री से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 331/2026 के तहत छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) में मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। दुर्ग पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि अवैध शराब, मादक पदार्थों या अन्य आपराधिक गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बंछोर
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

