दुर्ग, 02 जुलाई (आरएनएस)। भिलाई भ_ी थाना पुलिस ने भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) परिसर में दीवार फांदकर स्क्रैप लोहा चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी का स्क्रैप, घटना में प्रयुक्त स्कूटी और मोबाइल फोन सहित कुल 52,500 रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, 1 जुलाई को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की भिलाई स्टील प्लांट इकाई ने थाना भिलाई भ_ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में बताया गया कि 30 जून की रात करीब 8 बजे केनाल गेट के पास बिना नंबर की स्कूटी पर सवार दो युवक 220 किलोग्राम स्क्रैप आयरन चोरी कर ले जा रहे थे। सीआईएसएफ की क्यूआरटी टीम ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन स्कूटी के पीछे बैठा युवक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जबकि चालक को मौके पर ही पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान सोनू नायक (25 वर्ष) निवासी सेक्टर-5, भिलाई के रूप में बताई। उसने अपने अन्य साथियों के साथ भिलाई स्टील प्लांट की दीवार फांदकर अंदर प्रवेश करने और स्क्रैप लोहा चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 220 किलोग्राम स्क्रैप लोहा (कीमत लगभग 5,500 रुपये), एक स्कूटी (40,000 रुपये) और वीवो कंपनी का मोबाइल फोन (7,000 रुपये) जब्त किया। कुल जब्त संपत्ति का मूल्य 52,500 रुपये है। भिलाई भ_ी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रकाश कांत, उपनिरीक्षक भारत सिंह चौधरी, प्रधान आरक्षक पुरुषोत्तम साहू तथा आरक्षक रोशन भट्ट की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि चोरी, संदिग्ध गतिविधियों या औद्योगिक प्रतिष्ठानों में अनधिकृत प्रवेश की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई की जा सके।
बंछोर
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

