० अस्पताल भवन में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने के निर्देश
रायपुर, 02 जुलाई (आरएनएस)। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज धरसींवा विकासखंड के आयुष्मान आरोग्य मंदिर एवं उप स्वास्थ्य केंद्र बरौदा का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. सिंह ने उप स्वास्थ्य केंद्र में स्वयं दवाइयों को परखा और एक्सपायरी दवाइयों की जानकारी ली। उन्होंने बरसात के पूर्व अस्पताल भवनों का भी निरीक्षण किया तथा परिसर में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सविता चंद्राकर, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, एसडीएम श्री नंदकुमार चौबे, जनपद पंचायत सीईओ श्री आशीष केशरवानी, धरसींवा तहसीलदार श्री बाबूलाल कुर्रे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

