0 ‘एक पेड़ मां के नामÓ अभियान को दिया बढ़ावा
रायपुर, 02 जुलाई (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ प्रदेश शौण्डिक समाज ने नया रायपुर स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल परिसर में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। ‘पेड़ है तो जिंदगी हैÓ और ‘एक पेड़ मां के नामÓ अभियान के तहत समाज के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं अस्पताल परिवार ने मिलकर विभिन्न प्रजातियों के फलदार पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनकी नियमित देखभाल करना भी प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर शौण्डिक समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। सभी से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखरेख करने का संकल्प लेने का आह्वान किया गया। साथ ही बच्चों और युवाओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान अस्पताल में उपचार के बाद स्वस्थ हुए बच्चों को ‘जीवन का उपहारÓ प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया। आयोजकों ने कहा कि हरियाली बढ़ाने और आने वाली पीढिय़ों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण देने के लिए समाज लगातार ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।
0

