कांकेर, 02 जुलाई (आरएनएस)। उत्तर बस्तर कांकेर जिले के अंतागढ़ थाना पुलिस ने जिले में चलाए जा रहे उजियारा अभियान के तहत अवैध महुआ शराब की बिक्री पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 10 बल्क लीटर हाथ भ_ी से निर्मित महुआ शराब जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत 1,000 रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक निखिल कुमार राखेचा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतागढ़ आशीष बँछोर तथा एसडीओपी अंतागढ़ शुभम तिवारी के मार्गदर्शन में अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि लाटापारा निवासी सुनील जैन एक प्लास्टिक झोले में अवैध महुआ शराब बिक्री के लिए लेकर जा रहा है।
सूचना के आधार पर थाना अंतागढ़ की पुलिस टीम ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में लाटापारा क्षेत्र में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से 10 लीटर क्षमता के प्लास्टिक जरीकेन में भरी 10 लीटर हाथ भ_ी से निर्मित अवैध महुआ शराब बरामद कर जब्त की गई।पुलिस ने आरोपी सुनील जैन पिता राजूराम जैन, निवासी लाटापारा, अंतागढ़ के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा &4(2) के तहत अपराध दर्ज किया। थाना अंतागढ़ में अपराध क्रमांक 42/2026 पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद यादव, उपनिरीक्षक कन्हैया मरकाम, पीएसआई नकुल पैकरा, प्रधान आरक्षक ममता कुपाल, आरक्षक रोशन नेताम, संजय लोहाने तथा सहायक आरक्षक कमलेश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कांकेर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की सूचना जिला पुलिस की अपराध हेल्पलाइन 94791-55125 पर दें। पुलिस ने आश्वस्त किया है कि सूचनाकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
0

