कोरबा,02 जुलाईं (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक दर्दनाक हादसे में कूलर में उतरे करंट ने 10 माह के मासूम की जान ले ली। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर है। मृतक की पहचान जटगा मोड़ (कसनिया) निवासी अमर सिंह के इकलौते बेटे दक्ष के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, 10 माह का दक्ष घर में खेल रहा था। इसी दौरान वह कूलर के संपर्क में आ गया। बताया जा रहा है कि कूलर में करंट प्रवाहित हो रहा था, जसकी चपेट में आते ही मासूम गंभीर रूप से झुलस गया।परिजन तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने देर रात करीब 12 बजे जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए मर्ग कायम किया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।बरसात के मौसम में बिजली से जुड़े उपकरणों के उपयोग में जरा-सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है। ऐसे में विशेषज्ञ घरों में कूलर, पंखे और अन्य विद्युत उपकरणों की नियमित जांच कराने तथा अर्थिंग और वायरिंग की स्थिति सुनिश्चित करने की सलाह देते हैं।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

