राजनांदगांव,02 जुलाईं (आरएनएस)। राजनांदगांव जिले में अवैध सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बसंतपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो सटोरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकदी, सट्टा-पट्टी, डॉट पेन और एक मोबाइल फोन जब्त किया है।पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के निर्देशन में जिले में अवैध शराब, सट्टा और मादक पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है।इसी अभियान के तहत थाना बसंतपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बंगाली चाल स्थित सोनू पान ठेला के पास दो व्यक्ति रुपये का दांव लगवाकर सट्टा-पट्टी लिख रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और दोनों आरोपियों को सट्टा-पट्टी लिखते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनीष यादव उर्फ सोनू (32 वर्ष) और रविन्द्र कुमार साहू उर्फ जू (24 वर्ष), दोनों निवासी बंगाली चाल, वार्ड क्रमांक-43, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव के रूप में हुई है।तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3,700 रुपये नकद, दो सट्टा-पट्टी, दो डॉट पेन और एक वीवो मोबाइल फोन बरामद कर जब्त किया। आरोपियों के खिलाफ थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 306/2026 दर्ज कर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 6 एवं 7 के तहत कार्रवाई की गई। इसके बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया।इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक मनमोहन साहू, आरक्षक रूपेन्द्र वर्मा, राजेश बंदेश्वर सहित थाना बसंतपुर पुलिस की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध सट्टा, शराब और मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

